देवघर, जुलाई 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक ढ़ाबा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर हथियार के साथ दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा मिला है। इनके खिलाफ मोहनपुर, देवीपुर और कुंडा थाना क्षेत्रों में पहले से कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हथियार के साथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक ढ़ाबा पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मोहनपुर, देवीपुर और एक अन्य थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने ढ़ाबा की घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...