देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के ढ़ाई लाख पशुओं को खुरपका मुंह पका का टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण करने को 10 मार्च विशेष अभियान चलाया जायेगा। कुल 2.61 लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। सभी विकास खंडों में पशु पालन विभाग के कर्मियों द्वारा पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व ब्लाकों के पशु चिकित्सक इसकी निगरानी कर रहे हैं। पशुओं को रोग से बचाने को खुरपका मुंहपका का टीकाकरण अभियान चल रहा है। 45 दिवसीय यह अभियान 10 मार्च तक चलेगा। जनपद में कुल 261,350 पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ब्लाक के पशु पालनक कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी है। कुल 16 विकास खण्डों के 1174 गांवों में टीकाकरण कार्य करना है। अभी तक 679 गांवों में 146250 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 495 गांवों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.