धनबाद, नवम्बर 25 -- भौंरा, प्रतिनिधि। धनबाद को बोकारो जिले से जोड़ने वाला बिरसा पुल कभी भी ढह सकता है। कारण इस पुल का एक पिलर बेस टूटकर दो हिस्सों में बंट गया है और अलग होने की कगार पर है। इस वजह से पिलर कमजोर हो गया है। इसका खामियाजा गंभीर परिणाम के रूप में उठाना पड़ सकता है। रांची, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल की यात्रा सुगम करने के लिए 80 के दशक में तत्कालीन बिहार सरकार ने इस पुल का निर्माण कराया था। करीब 14 माह पूर्व चार करोड़ रुपए की लागत से इस पुल की मरम्मत हुई थी। लेकिन मरम्मत के कुछ माह बाद ही पुल के ऊपर सड़क पर दर्जन भर जगहों पर गड्ढे बन गए। अब पुल के एक पिलर का बेस टूटने की कगार पर है। इससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। अगर समय रहते बोकारो और धनबाद जिला प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.