ढह गया पूरा पहाड़.जान बचाकर भागे लोग, नेपाल से सामने आया डरावना वीडियो
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नेपाल में कुदरत का कहर जारी है। एक महीने पहले नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, वहीं हजारों लोग अब भी लापता हैं। वहीं बीते दो दिनों से नेपाल में एक बार फिर कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने नेपाल के कई इलाकों में लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच सोमवार को नेपाल से एक और डरावना वीडियो सामने आया है, जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहता नजर आ रहा है।ढह गया पूरा पहाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि, पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो नेपाल के मुस्तांग जिले का है।वीडियो में पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक तेजी से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.