ढह गया दिल्ली की 160 साल पुरानी इमारत का हिस्सा, MCD ने बंद कर दिया टाउन हॉल
दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिल्ली के 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल का एक हिस्सा ढह गया। इसे लेकर चांदनी चौक में चिंताएं जाहिर हुईं। इस टाउन हॉल के आसपास सबसे व्यस्त चहल पहल हर दिन रहती है। इस वजह से इस इमारत का एक हिस्सा ढहना विभागों की लापरवाही दर्शा रहा है। ऐतिहासिक टाउन हॉल के कायाकल्प की प्रक्रिया को लेकर भी एमसीडी प्रशासन ने तैयारियां इस साल से शुरू कर दी थी। लेकिन अभी भी टाउन हॉल में विभिन्न तरह के कायाकल्प परियोजनाओं को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से एमसीडी को अनुमति नहीं मिली है। टाउन हॉल की इमारत अब मौजूदा समय में जर्जर स्थिति में है। इस वजह से एमसीडी प्रशासन ने इस इमारत को पुरी तरह से बंद कर दिया है। इसमें किसी के भी आवाजाही की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिहाज से इस इमारत में एमसीडी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.