कोलकाता, मई 4 -- भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की किला ढहा दिया है। ममता के 15 साल के शासन का अंत हो चुका है। बाहर से यह भले ही यह ममता और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी लड़ाई लगती हो। लेकिन असल में भाजपा के लिए इस जीत के मायने इससे भी बढ़कर हैं। यह भाजपा के लिए विचारधारा की धरती पर पहली बार सत्ता में आना है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर उसके लिए यह जीत अपने संस्थापक को समर्पित हो सकती है। साथ ही पूरब में अपना झंडा बुलंद करने की भी उसकी हसरत अरसे बाद ही सही, पूरी हुई है। आइए जानते हैं भाजपा के लिए बंगाल जीतने का कितना महत्व है... विचारधारा के गढ़ में सत्ताबंगाल चुनाव जीतना, भाजपा के लिए विचारधारा की लड़ाई सरीखा था। पश्चिम बंगाल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मस्थान है। साल 2026 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 12...