अमरोहा, मार्च 18 -- ढवारसी, संवाददता। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात कक्षा सात के छात्र का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्र अपने छोटे भाई के संग घर पर रहता था। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजन सुसाइड की वजह नहीं समझ पा रहे हैं।घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय किशोर अपने 10 वर्षीय छोटे भाई के संग सोमवार देर शाम घर पर अकेला था। माता-पिता व बड़ा भाई हरियाणा में मजदूरी करने गए थे। बरामदे में सोया छोटा भाई किसी काम से कमरे में पहुंचा तो किशोर पंखे से बंधे कपड़े से लटका हुआ था। छोटा भाई शोर मचाता हुआ बाहर की ओर दौड़ा। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो किशोर की मौत हो चुकी थी। रात में ही उसके माता-पिता को सूचना दी गई। मंगलवार तड़के मा...