अमरोहा, मार्च 22 -- शनिवार को कस्बा व आसपास क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। कस्बे की ईदगाह पर नमाज सुबह 8:15 बजे पढ़ी गई। नमाज जामा मस्जिद के मौलाना जावेद साहब ने पढ़ाई। नमाज के बाद मौलाना ने देश में सुख, शांति के लिए दुआ कराई। इस दौरान मौलाना जुनैद, हाफिज सलमान, हाफिज शादाब आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.