ढवारसी में धूमधाम संग निकली कलश यात्रा
अमरोहा, मार्च 28 -- ढवारसी। कस्बे में रामनवमी पर्व पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मां दुर्गा की आरती कर किया। विधायक ने श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामना दीं। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। यात्रा आयोजक अमित कुमार के आवास से शुरू हुई व मुख्य बस स्टैंड, बृहस्पति बाजार, पुराना डाकघर, बालाजी मंदिर, होली चौक, तिगरिया मोड़, पुलिस चौकी होते हुए वापस आयोजक के आवास पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से आदमपुर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, संजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह, रोहतास कुमार, करनवीर सिंह, अंकित सागर, संजय सागर, अंकुर सिंह, राजकुमार सिंह, शिवओम सागर, राहुल सागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.