दौसा, जुलाई 2 -- दौसा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के खरगौन निवासी 29 वर्षीय दीपक तंवर की आखिरी सोशल मीडिया रील अब उनके परिवार के लिए ऐसी याद बन गई है, जिसे देखकर हर बार आंखें नम हो जाती हैं। ट्रेन में वैष्णो देवी के भजन पर परिवार के साथ हंसते-गाते और बच्चों के साथ मस्ती करते दीपक को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।आखिरी रील में कैद हुई खुशियां रील में पत्नी दिव्या, छोटा भाई और परिवार के बच्चे नजर आते हैं। सभी श्रद्धा और खुशी के माहौल में वैष्णो देवी यात्रा का आनंद लेते दिखाई देते हैं। दर्शन के बाद परिवार ऋषिकेश पहुंचा और वहां कुछ दिन बिताने के बाद मंगलवार शाम इंदौर लौटने के लिए हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस में सवार हुआ। किसी ने नहीं सोचा था कि घर लौटने की यह यात्रा बीच रास्ते में हमेशा के...