ढलान पर श्रावणी मेला, पथ में भीड़ बरकरार
बांका, अगस्त 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। त्रिनेत्रधारी भगवान शिव के प्रिय माह सावन को बीतने में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं। सावन के महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक चलनी वाली कांवर यात्रा को लेकर आयोजित श्रावणी मेला भी समापन की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी कांवरिया पथ में कांवरियों की अलौकिक दृश्य गजब का छटा बिखेर रही है। कहते हैं कि भगवान शंकर को गंगा का जल अत्यन्त प्रिय है। यदि यह जल उत्तरवाहिनी का हुआ तो अति उत्तम। इसी आस्था को मानकर असंख्य कांवरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करने के लिए अग्रसर हैं। सावन के अंतिम सोमवार को कांवरियों को मौसम का भी साथ मिला। सुबह हल्की धूप एवं उमस ने कांवरियों को परेशान जरूर किया, लेकिन दोपहर बाद बारिश हुई और दिन भर नरमी बरकरार रही। खासकर बोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.