ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दबकर किशोर की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। घर के सामने ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ाने के बाद पलटने से उसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव लेकर घर चले गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी रूआब अली का ट्रैक्टर शनिवार शाम घर के पास ही ढलान पर खड़ा था। इस दौरान उसका 14 वर्षीय बेटा ऐजान अली ट्रैक्टर के पास चला गया। तभी ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़कर पलट गया। ऐजान अली उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले आए, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। लोग शव लेकर तुरंत घर चले गए। एसओ महेशगंज संदीप तिवारी ने बताया कि घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर अचानक पलटने से किशोर की मौत हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.