इटावा औरैया, मार्च 26 -- थाना भरेह क्षेत्र के भरेह गांव के पास निवी गांव के सामने ढलान पर बुधवार शाम ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब सात लोग भारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए ई-रिक्शा से जा रहे थे। ढलान पर चालक संतुलन खो बैठा और रिक्शा पलट गया। हादसे में रीना देवी, राजेंद्र और राखी घायल होकर रिक्शा के नीचे दब गए। सूचना पर थाना प्रभारी जगदीश भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...