भागलपुर, जून 9 -- अमदाबाद, कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बैदा ग्राम पंचायत के हाल बैदा पूर्व टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सड़क की ढलाई के दूसरे ही दिन कई स्थानों पर दरारें उभर आने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता एवं गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संवेदक और संबंधित जेई के प्रति विरोध जताया तथा कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्नस्तरीय एवं मिट्टी मिश्रित गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती व टिकाऊपन पर प्रश्नचिह्न लग गया है।स्थानीय यह भी पढ़ें- एक साल में 8.2 किमी सड़क भी नहीं बना सका संवेदक, ग्रामीणों में आक्रोश निवासी...