मधेपुरा, फरवरी 4 -- आलमनगर, एक संवाददाता खुरहान पंचायत के ढलहा गांव के एक बालक की मुंगेर स्थित सीताकुंड में डूबने से मौत हो गई। मुंगेर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि ढलहा वार्ड 10 के बुचो मुनी अपनी पत्नी रिंकी देवी और छोटा पुत्र देवराज कुमार (5) के साथ माघी पूर्णिमा मेला में खिलौना की दुकान करने के लिए मुंगेर जिला स्थित सीताकुंड गया था। सोमवार को सीताकुंड में स्नान के दौरान डूबने से देवराज की मौत हो गयी। बताया गया कि मुंगेर पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार की शाम उसके परिजनों को सौंप दिया। देर शाम मृतक का शव ढलहा गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बालक की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक देवराज गांव के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.