लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- पढुआ थाना इलाके के ढखेरवा चौराहे पर सोमवार शाम नहर पुल के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक बुजुर्ग की उम्र 70 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मृतक सफेद धोती और कमीज पहने है। गले में काला धागा बंधा है जिसमें लकड़ी का गोल छल्ला है और हाथ में कलावा है। जेब से चश्मा और तंबाकू की डिब्बी मिली है। सूचना पर पढुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त की कोशिश की। ढखेरवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि शव नहर में बह के आया है, पानी कम होने की वजह से पुल के पास किनारे लग गया। खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...