लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- ढखेरवा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के श्री जंगली नाथ शिव मंदिर लखाही और श्री लीलानाथ शिव मंदिर कफारा में पूजा पाठ के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। श्री लीलानाथ मंदिर के प्रांगण में पुजारी हरीश अवस्थी के द्वारा संपन्न कराए गए रुद्राभिषेक कार्यक्रम में 51 शिव भक्त दंपतियों ने विराजमान होकर विधिवत पूजन अर्चन किया। रमियाबेहड़ में भक्तों के द्वारा शिव बारात की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में पूजा पाठ के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही है। मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगा मेला संपूर्णानगर। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों...