अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट पदाधिकारियों ने गांव ढक्का में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। अफसरों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम निधि गुप्ता को ज्ञापन सौंप चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की आवाज उठाई। संगठन के जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि नौगावां सादात क्षेत्र के गांव ढक्का में चल रही चकबंदी प्रक्रिया पर शुरू से ही विरोध है। पूर्व में भी कई विरोध दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके बाद भी चकबंदी विभाग द्वारा चकबंदी प्रक्रिया में सुनवाई व नोटिस की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश ग्रामीण चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निरस्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.