अमरोहा, मार्च 28 -- हसनपुर, संवाददाता। दिल्ली में कार्य करते वक्त करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाने पर कोहराम मच गया। शव का दफीना कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी 25 वर्षीय शमीम दिल्ली के बवाना में मजदूरी कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर वह काम कर रहा था कि इस दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शमीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले आए और दफीना कर दिया। परिवार में कोहरा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शमीम चार भाई-बहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.