बक्सर, फरवरी 22 -- आरा-बक्सर फोरलेन पर छोटका ढकाईच पोखरा से शुक्रवार को लूटी गई थी ट्रक वाहन मालिक ने कृष्णाब्रह्म थाना में दर्ज कराया था अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी फोटो संख्या- बक्सर/कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। आरा-बक्सर फोरलेन पर छोटका ढकाईच पोखरा से बीते शुक्रवार की रात लूट हुई ट्रक को पुलिस ने रविवार को भोजपुर जिला के शाहपुर थानांतर्गत मठ स्थान से बरामद कर लिया। ट्रक पर लाखों रूपये कीमत का लदा पारचूनी सामान सुरक्षित था। ट्रक बरामदी मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। खलासी की निशानदेही पर पुलिस ने सबसे पहले घटना में प्रत्युक्त स्कॉर्पियो को जब्त किया। उसके बाद लूटकांड का परत खुलते गया। घटना का अनुसंधान प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस इस विषय में कुछ भी बताने से परहेज किया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.