प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- ढकवा। नगर पंचायत ढकवा के निर्माण कार्य के ठेके में रिश्वत लेने के मामले में 9 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका से एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई थी। अब कम्प्यूटर ऑपरेटर को एंटी करप्शन टीम ने बयान के लिए बुलाया है। नगर पंचायत में पूर्व में तैनात कर्मचारी प्रशांत सिंह को रिश्वत लेते हुए नगर पालिका कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव भी आरोपी हैं। अब एंटी करप्शन ने कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज गौड़ को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.