विकासनगर, दिसम्बर 18 -- मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला का शव गुरुवार को ढकरानी इंटेक में मिला। महिला बुधवार को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि सुबह नौ बजे सूचना मिली कि ढकरानी इंटेक नहर में एक महिला का शव तैर रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस और जल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को निकालकर मृतक की शिनाख्त कराई। महिला की शिनाख्त 66 वर्षीय सिमरो देवी पत्नी स्व. अमीनंद निवासी बालूवाला पोस्ट पृथ्वीपुर सहसपुर के रूप में की गई। कोतवाल ने बताया कि मृतक के बारे में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर वह बिना बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इससे पूर्व वह दो बार घर से बिना बताए गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.