मैनपुरी, मई 14 -- विशेष समाधान दिवस के तहत चिह्नित किए गए मामलों का निस्तारण करने के लिए गुरुवार को प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गया। निजी और सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया गया। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की 24 टीमें भीषण गर्मी में खेतों की खाक छानती नजर आयीं। अधिकारियों ने मामलों का निस्तारण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए। यही वजह रही कि देर शाम तक 150 से अधिक शिकायती प्रार्थना पत्रों से जुड़े मामलों का निस्तारण करा लिया गया। नवागत डीएम के इस विशेष अभियान के तहत ये दूसरा गुरुवार था। पिछले दो गुरुवार में ढाई सौ से अधिक मामलों का निस्तारण कराया गया है। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सुबह 10 बजे ही मिशन समाधान के तहत बनाई गई टीमों को रवाना कर दिया। उन्होंने कलक्ट्...