ढकना बडोला में स्थापित होगी चम्पावत एनसीसी की यूनिट
चम्पावत, सितम्बर 6 -- चम्पावत। जनपद में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) यूनिट की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिसके तहत एनसीसी यूनिट के लिए उपयुक्त भूमि के चयन के उद्देश्य से ग्राम ढकना बडोला में प्रस्तावित परिसर के लिए चिन्हित भूमि का संबंधित विभागों की संयुक्त समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रस्तावित परिसर तक सड़क निर्माण की संभावनाओं का भी जायजा लिया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की उपयुक्तता, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सड़क निर्माण की संभावनाओं तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के संबंध में स्थलीय परीक्षण किया। भूमि चयन से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं राजस्व संबंधी जानकारी भी संकलित की गई, ताकि एनसीसी यूनिट की स्थापना के लिए आगे की आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा सके। यह भी पढ़ें- चम्पाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.