ढकना गांव में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार क्षेत्र के ढकना गांव में एक बाग में पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखा। जिस पर किसानों व ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिससे वह पेड़ से नीचे उतरकर गन्ने में जाकर छिप गया। उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को खदेड़ने के लिए कांबिंग शुरू की। बता दें कि ढकना गांव निवासी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय खेतों में गेहूं की कटाई हो रही थी। जिस पर रमेश श्रीवास्तव पानी लेने के लिए गांव की तरफ जा रहा था कि, गांव के समीप ढकना गांव निवासी अरुणेश पांडे के बाग में खड़े जामुन के पेड़ पर रमेश श्रीवास्तव की नजर पड़ी तो देखा कि तेंदुआ जामुन के पेड़ की डाल पर बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.