हरदोई, मार्च 26 -- बेनीगंज, संवाददाता। क्षेत्र के विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोड़ाराव के मजरे ढकई पुरवा में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ नजर आ रहा है। गांव के ग्रामीणों में विकास कार्य न होने को लेकर गहरी नाराजगी है। ग्रामीण लज्जाराम, अमन, ताहिर, रामचंद्र और शोभित सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि शासन से आने वाला लाखों रुपये का बजट सही तरीके से खर्च नहीं किया जा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद गांव में अब तक सड़क, नाली और खरंजा निर्माण नहीं कराया गया। पिछले लगभग एक वर्ष से गांव की गलियां इतनी खराब हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। उन्हें रोजाना कीचड़ और खराब रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। स्थिति यह है कि खराब रास्तों के कारण रिश्तेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.