ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। ढंडेरा में नगर पंचायत ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान सात दुकानदारों के चालान किए गए, जबकि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने लक्सर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत ढंडेरा फाटक से की गई और पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। टीम ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटवाने के साथ भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। कई घंटों तक चले अभियान के दौरान व्यापारियों और राहगीरों में हलचल बनी रही। नगर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.