रुडकी, मई 26 -- रुड़की, संवाददाता। नगर पंचायत ढंडेरा में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक भारी हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ गई। यह भी पढ़ें- ढंडेरा बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, बिना सहमति कार्यवाही स्थगितबैठक का माहौल बैठक शुरू होते ही सभासदों और नगर पंचायत प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में जबरदस्त हंगामे में बदल गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि चेयरमैन सतीश नेगी को बीच बैठक से उठकर बाहर जाना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले विवाद के बाद भी किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और बैठक को स्थगित करना पड़ा। बैठक की शुरुआत होते ही सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों और बजट की कमी का मुद्दा जोरशोर से उठाया। सभासदों का आरोप था कि लंबे समय से वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं ...