नई दिल्ली, मार्च 24 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 मार्च को रोअर 26 नाम का एक इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में सीएसके ने अपनी टीम के पुराने खिलाड़ियों को बुलाया था। इस दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी पहुंचे थे, जो अब कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का हिस्सा हैं। इस दौरान ब्रावो ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें एमएस धोनी को वे अपना बॉस बुलाते हैं, लेकिन धोनी का जवाब निराला होता है। वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मैं तुमको पसंद नहीं करता। मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। ड्वेन ब्रावो सीएसके के इवेंट के बाद वीडियो बना रहे थे। वे चेन्नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व साथियों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान जब कैमरा एमएस धोनी की तरफ जाता है तो ड्वेन ब्रावो कहते हैं। मेरा भाई, मेरा बॉस। इसके बाद एमएस धोनी का जवाब आता है ...