नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान पिछले महीने ओमान तट के निकट हुए संदिग्ध ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया गया। नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।एनयूएसआई के एक सदस्य ने बताया कि दीक्षित के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर शव सौंपा गया। अमृतलाल और मिताली ने तीन दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके शव वापस लाने की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की थी कि शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।चार मार्च को ओमान के तट के पास विस्फोटक से लदी ड्रोन बोट ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.