ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया टैंकर रोमानिया पहुंचा, सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित
लंदन, अक्टूबर 17 -- रोमानिया के तट के पास ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया रासायनिक टैंकर कॉन्स्टांटा बंदरगाह पहुंचा और इस टैंकर पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। बुखारेस्ट स्थित भारतीय मिशन ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि राजदूत मनोज कुमार मोहापात्रा ने रोमानिया की खोज एवं बचाव एजेंसियों, जिनमें एसएआर रोमानिया और एमआरसीसी कॉन्स्टांटा शामिल हैं, के साथ-साथ टैंकर 'यारा जे' के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से भी बात की। दूतावास ने कहा, ''इस बात की पुष्टि हुई है कि जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पोत कॉन्स्टांटा बंदरगाह पहुंच गया है।'' दूतावास ने बताया कि राजदूत ने चालक दल को भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन और सहायता देने का आश्वासन दिया। पोत परिवहन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.