खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा पंचायत में कृषि तकनीक के क्षेत्र में एक आधुनिक बदलाव देखा गया है, जहां स्थानीय किसानों ने अपने खेतों में कीटनाशक के छिड़काव के लिए स्प्रे ड्रोन का सफलतापूर्वक शनिवार को उपयोग किया। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस बढ़ते कदम से किसानों को कई स्तरों पर लाभ पहुंच रहा है। इसके उपयोग से न केवल समय की भारी बचत हो रही है, बल्कि कीटनाशकों की खपत और श्रम लागत में भी काफी कमी आई है, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिली है। यह सुविधा पौधा संरक्षण विभाग, खगड़िया के समन्वय से टेक्नोग्राउंड प्राइवेट लिमिटेड, बेगूसराय की संचालिका रेशमी कुमारी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में इस तकनीक के तहत मात्र 209 रुपये प्रति एकड़ की दर से छिड़काव किया जा रहा है। पौधा संरक्षण विभाग खगड़िया की सहायक निदेशक (पौधा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.