ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर विशेष नजर
चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा, संवाददाता। मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूस मार्गों एवं आसपास स्थित भवनों तथा स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है। पदाधिकारियों को कहा गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्रियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न व्हाट्सएप समूहों के ग्रुप एडमिन से अपील की गई कि वे अपने-अपने समूहों में प्रसारित होने वाले संदेशों की निगरानी करें तथा अफवाह फैलाने वाली अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट एवं संदेशों को तत्काल हटाने का कार्य करें। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.