अमरोहा, मार्च 22 -- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले की सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती रही। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई गई और आसपास छतों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हर गतिविधि पर नजर रखी। आईबी और एलआईयू की टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। सुबह से ही अमरोहा शहर में टीपी नगर चौराहे, शाह विलायत चौराहा, लकड़ा चौराहा, नत्थे खां की मस्जिद और पनबाड़ी तालाब समेत कई प्रमुख स्थानों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जिनकी कमान सीओ ट्रैफिक शक्ति सिंह, जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार व टीएसआई अनुज मलिक के हाथों में रही। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ...