जमशेदपुर, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी और तकनीकी पहल की गई। चांडिल वन क्षेत्र के कुशपुतुल पहाड़ी इलाके में पहली बार ड्रोन की मदद से पौधरोपण किया गया। इस अभिनव प्रयोग की शुरुआत चांडिल रेंज में की गई, जहां ड्रोन के जरिए बांस और फलदार पौधों के सीड बॉल्स गिराए गए। इस पहल की अगुवाई डीएफओ सबा आलम अंसारी ने की। उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से उन स्थलों पर उपयोगी है, जहां सामान्य तरीके से पौधरोपण मुश्किल होता है। उबड़-खाबड़ और दुर्गम पहाड़ी इलाके में यह उपयोगी है। सीड बॉल्स मिट्टी से बने छोटे-छोटे गेंद होते हैं, जिनमें पौधों के बीज और आवश्यक पोषक तत्व मिलाकर तैयार किया जाता है। ये बॉल्स वर्षा के मौसम में स्वतः अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं। वन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.