संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस को साइबर ठगी के बड़े धंधे के खुलासे में सफलता मिली है। साइबर ठगों ने यहां 'मिनी जामताड़ा' जैसा बना लिया था। पुलिस ने ड्रोन से रेकी, सटीक मुखबिरी, एलआईयू, और बड़े पैमाने पर खुफिया जानकारी जुटाने के बाद घेराबंदी की और बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। ये ठग बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी का धंधा कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान धंधे में लिफ्त 17 अपराधी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। दावा है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई का कानपुर के रेउना के रठि गांव में हुई है। पुलिस को एनसीआरबी पोर्टल पर लगातार यहां की शिकायतें मिल रहीं थी जिसके बाद पिछले एक महीने से यहां पुलिस ने एलआईयू, क्षेत्रीय पुलिस...