अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लोगों ने देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रखने की दुआ की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन हाईअलर्ट रहा। जामा मस्जिद छावनी में तब्दील हो गई। यहां कई थानों के फोर्स के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात रही। 200 से अधिक मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी रखी गई। ईरान युद्ध के बीच शुक्रवार को अलविदा नमाज को लेकर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की थी। साथ ही अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर एक टीम सक्रिय रही। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर ड्यूटियां लगाई गईं। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस अलर्ट हो गई। दोपहर डेढ़ बजे से ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.