बेगुसराय, मार्च 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मक्का उत्पादक किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर लिमिटेड (इफको) एवं प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड, पहसारा पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया छिड़काव का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक (बेगूसराय एवं खगड़िया) मोहित कुमार झा एवं सह प्रबंधक विकास कुमार ने किसानों को दानेदार एवं तरल उर्वरक के बीच अंतर समझाया। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के प्रयोग से लागत में कमी आती है तथा फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होती है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि इफको की ओर से पहसारा पश्चिम पैक्स को ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिकाधिक किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.