ड्रोन से निगरानी कर कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, एक बंदी
मिर्जापुर, जून 15 -- मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने ड्रोन कैमरे की निगरानी में दबिश देकर खजुरी नदी किनारे अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक अभियुक्त को धर दबोचा। पांच कुंतल लहन, 25 भट्ठियों और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण को नष्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के खजुरी गांव के कंजड़ बस्ती और नदी किनारे जंगल में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। ड्रोन कैमरे की मदद से पता चला कि बस्ती और नदी किनारे जंगल में लोग अवैध रुप से कच्ची शराब बना रहे हैं। पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई। मौके से अवैध शराब बनाने वाले आरोपी खजुरी कंजड़ बस्ती निवासी कमल सिंह को धर दबोचा। जबकि अन्य मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब और उन शराब को बेचने के लिए प्रयुक्त बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.