फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर,संवाददाता। जिले भर में जुमे अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुरक्षा के चलते पुलिस संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी करती रही। वहीं मस्जिदों के बाहर पुलिस की टुकड़ियां तैनात रहीं। आज ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। करीब आठ सौ पुलिस कर्मी ईद और नवरात्रि के चलते सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदशील स्थानों की मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई, वहीं सीओ, एएसपी और एसपी ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। कहीं से भी किसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.