ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात; झारंखड बंद के बीच पुलिस अलर्ट
रांची, अगस्त 11 -- भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ ये ऐलान किया। झारखंड के कई जिलों में बंद का असर देखा जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर धरना दे रहे हैं और सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बंद को देखते हुए कई स्कूल भी बंद हैं। दुसरी ओर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिलेभर में करीब दो हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने का निर्देश दिया गया है। रांची पुलिस की ओर से बंद के मद्देनजर रांची में चप्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.