ड्रोन से गिने जाएंगे हाईवे के गड्ढे
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के गड्ढ़े अब ड्रोन से गिने जाएंगे। इसके साथ ही एनएच किनारे परिसंपत्तियों की डिजिटल सूची बनाने, उनकी डिजिटल निगरानी करने और अतिक्रमण की भी पहचान की जाएगी। एनएचएआई इसके लिए एनएच के संचालन और रखरखाव के लिए अब डाटा एकीकृत करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए वह ड्रोन की मदद से एनएच के पड़े गड्ढों, दरारों और संरचनात्मक खराबी संबंधी डाटा जुटाएगा।
नई तकनीक का प्रयोग इस संबंध में एनएचएआई मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अलावा परियोजना क्रियान्वयन ईकाइयों के प्रमुखों को पत्र लिखा है। इसके अनुसार, एनएचएआई अब एनएच के रखरखाव के लिए पूरी तरह से आधुनिक तौर तरीकों का उपयोग करने की ओर बढ़ रहा है। ऐसा करने से पारंपरिक तौर तरीके के इस्तेमाल के कारण लगने वाले समय में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.