बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्तरीय नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन की मासिक बैठक शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। इसमें जिले को नशामुक्त बनाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में अवैध गांजा एवं अफीम की खेती पर निगरानी के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी सूचना मिलने पर ड्रोन के माध्यम से त्वरित जांच एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े मामलों में तत्काल राज्य मुख्यालय एवं एनसीबी को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला शि...