लखनऊ, मार्च 12 -- ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र और अलविदा की तैयारियों के सिलसिले में ईदगाह कमेटी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और जिला व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, उलमा समेत अन्य ने शिरकत की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ऐसे में नगर निगम सभी मस्जिदों के पास सफाई का विशेष ध्यान रखे। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज शुक्रवार को 12:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी करेगा। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रमजानुल मुबारक के रोजों के पूरे होने पर ईद-उल-फित्र खुशी और जश्न के साथ मनाया जाता है। यह मुसलमानों का ऐसा त्योहार है, जिसमें अन्य धर्मों के अनुयायी भी शरीक होकर खुशियां बांटते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.