पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत/ पूरनपुर। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत पूरनपुर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से सर्च अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 71 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर करीब 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसके बाद गांव चौकीदारों के साथ बैठक कर अवैध शराब बनाने की सूचना देने की बात कही गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में जनपदीय आबकारी टीम, प्रवर्तन बरेली और थाना घुंघचाई पुलिस ने ग्राम उदराह, सिकरैना, मटेना और सिमरिया के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। ड्रोन से गोमती नदी किनारे, गन्ने के खेतों और अन्य संभावित ठिकानों पर करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में कॉम्बिंग की गई। कार्रवाई के दौरान अन्नपूर्णा पत्नी देवेश, मंशाराम पुत्र प्रभुदयाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.