ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट बताएगी रामगंगा का रुख, इसी आधार पर बनेगी डीपीआर
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- अल्हागंज। भरथौली गांव में रामगंगा नदी के लगातार कटान की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में विधायक हरिप्रकाश वर्मा की पहल पर ड्रोन सर्वे शुरू हुआ है। सर्वे के जरिए नदी के मौजूदा रुख, कटान प्रभावित क्षेत्र और गांव की ओर बढ़ते खतरे का आकलन किया जा रहा है। रविवार को विधायक ने बताया कि इसके बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर कटान रोकने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। भरथौली गांव में रामगंगा कई वर्षों से लगातार कटान कर रही है। कटान के चलते नदी गांव के काफी करीब पहुंच गई है और ग्रामीणों के मकानों व जमीन पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.