कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर, संवाददाता। रामनवमी पर्व पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके मूलगंज व बेकनगंज में पुलिस के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उसके बाद ड्रोन व सीसी कैमरों की निगरानी में जुलूस निकलवाया। रामनवमी के जुलूस को लेकर गुरुवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने टीम के नई सड़क से लेकर मूलगंज तक और डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ बेकनगंज क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही जुलूस से पहले रूट मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया। वहीं, जनता से अपील की शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ त्योहार मनाकर पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ ही ड्रोन व सीसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.