नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ideaForge Technology share price: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का प्रदर्शन जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान शानदार रहा है। मजबूत तिमाही नतीजों का असर आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में साफ देखने को मिल रहा है। स्टॉक की कीमतों में करीब 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर 697 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। यह स्टॉक का इंट्रा-डे हाई है। यह भी पढ़ें- इस लॉजिस्टिक कंपनी के शेयरों में 14% की तेजी, 52 वीक हाई पर भाव यह भी पढ़ें- 65% फायदे के साथ NSE में लिस्ट हुआ IPO, डेब्यू के बाद 13% चढ़ा दाम; निवेशक गदगदकंपनी को हुआ दूसरी तिमाही में प्रॉफिट (ideaForge Technology q2 results) ideaForge Technology ने दी जानकारी में बताया है कि जुलाई से स...