ड्रोन पर रोक के बाद इथियोपिया में कई जगह धमाके
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में बुधवार देर रात कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनाई दी। यह घटना सरकार द्वारा ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। इथियोपिया की खुफिया सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि बुधवार रात तीन अलग-अलग जगहों पर तीन धमाके हुए। एक राजनयिक सूत्र ने कहा कि रक्षा मुख्यालय के पास भी एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसके बाद सायरन बजने लगा।रक्षा मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोगों ने भी बताया कि आधी रात के बाद इलाके में एक फैक्ट्री के पास धमाके की आवाज सुनाई दी। अभी यह साफ नहीं है कि ये धमाके किसी हमले का हिस्सा थे या रक्षा मुख्यालय में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान हुए।इन धमाकों से कुछ घंटे पहले इथियोपिया की राष्ट्रीय खुफिया और सुरक्षा सेवा ने अदीस अबाबा और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.