ड्रोन दीदियों को सिखाया कीटनाशकों का विवेकपूर्ण उपयोग
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू स्थित कृषि विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को क्रॉपलाइफ इंडिया (सीएलआई) के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों, ड्रोन दीदियों, किसानों एवं विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'ड्रोन एवं फसल सुरक्षा उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग' विषय पर इस कौशल संवर्धन कार्यशाला के दौरान ड्रोन एवं अन्य आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल खासतौर पर ड्रोन दीदियों को कीटनाशकों के नियंत्रित प्रयोग के बारे में बताया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी रहे। उन्होंने ड्रोन दीदी पहल के माध्यम से ग्रामीण भारत में ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं एवं युवाओं की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंच रही है। प्रो. चतुर्वेदी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.